सारण में सब-इंस्पेक्टर और महिला सिपाही निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई 

Share

सारण। पुलिस ने अनुशासनहीनता और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दंडात्मक कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर पैसों के लेन-देन से संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर एक दारोगा और एक महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बीती रात करीब 09:45 बजे नगर थाना के सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो प्राप्त हुआ। इस वीडियो में नगर थाना की ईआरवी -01 112 गाड़ी पर तैनात महिला सिपाही संख्या 722 इंदु कुमारी को एक व्यक्ति के साथ पैसों के लेन-देन के विषय में बातचीत करते हुए देखा गया।

वीडियो दो माह पुराना होने का दावा

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब पुलिस प्रशासन ने पूछताछ की, तो महिला सिपाही ने स्वीकार किया कि वीडियो लगभग दो महीने पुराना है। उस समय ड्यूटी पर उनके साथ पुलिस अवर निरीक्षक सब-इंस्पेक्टर जगदीश शर्मा और चालक सैफ सिपाही उमेश सिंह भी तैनात थे।

पुलिस विभाग के अनुसार इस कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। आरोपों को गंभीर मानते हुए विभाग ने पुलिस अवर निरीक्षक जगदीश शर्मा और महिला सिपाही इंदु कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें केवल सामान्य जीवन-यापन भत्ता देय होगा।

पुलिस प्रशासन की सख्त चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने यह संदेश दिया है कि जनता के विश्वास को कमजोर करने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्ती से कार्रवाई होगी। प्रसारित वीडियो के आधार पर की गई इस कार्रवाई को पुलिस ने विभागीय अनुशासन बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कदम बताया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031