सारण में अस्पताल कर्मी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लिया

Share

सारण। सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित भरत मिलाप चौक के पास एक निजी अस्पताल में नाबालिग मरीज के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

इलाज के दौरान वारदात का आरोप
जानकारी के अनुसार, बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे ‘होप हॉस्पिटल’ लेकर आए थे। इसी दौरान अस्पताल के एक कर्मी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। विनीत कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान मोनू कुमार के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना
एसएसपी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जैसे ही मामला हमारे संज्ञान में आया, हमने तत्काल पीड़िता के परिजनों के फर्दबयान के आधार पर भगवान बाजार थाना कांड संख्या-302/26 दर्ज किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2), 351(2)(3), 354 और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है। हमारी टीम ने तत्परता दिखाते हुए नामजद अभियुक्त मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है।

घटनास्थल को किया सील
एसएसपी ने आगे बताया कि घटना के वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने पीड़िता के कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए हैं। पीड़िता और अभियुक्त दोनों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू कुमार, पिता सुरेश प्रसाद के रूप में हुई है, जो इसुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरवा गांव का निवासी है। वह पिछले काफी समय से इस क्लीनिक में कंपाउंडर के रूप में कार्य कर रहा था।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, वहीं निजी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031