सारण पुलिस पर कार्रवाई, पीड़िता की सुनवाई नहीं करने पर थानाध्यक्ष सस्पेंड

Share

सारण। जिले में पुलिस की कार्यशैली और अनुशासन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने एक बड़ा संदेश दिया है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही और फरियादियों की शिकायतों की अनदेखी करने के आरोप में पानापुर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में व्याप्त उदासीनता के खिलाफ एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक महिला ने वरीय पुलिस अधीक्षक से सीधे संपर्क कर शिकायत की थी कि उसके साथ हुई एक घटना के संबंध में पानापुर थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है। महिला का आरोप था कि वह न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रही थी, लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा मामले को टालमटोल किया जा रहा था।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सारण ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। शुरुआती जांच में थानाध्यक्ष की उदासीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही स्पष्ट रूप से पाई गई। एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया और उनके विरुद्ध विधिसम्मत विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस कार्रवाई के बाद एसएसपी ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए कड़ा दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि आम नागरिकों और विशेषकर पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्राथमिकी दर्ज करने में किसी भी प्रकार की देरी या टालमटोल अक्षम्य होगी। कर्तव्य के निर्वहन में संवेदनहीनता या अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पुलिस का काम जनता की सेवा और सुरक्षा है, और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031