Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सांसद संजय सिंह का BJP पर हमला, केजरीवाल के घर की तस्वीरों को बताया फर्जी, मानहानि केस की चेतावनी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने का आरोप

नई दिल्ली। संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी अरविंद केजरीवाल के आवास से जुड़ी कथित तस्वीरों को “फर्जी और बेबुनियाद” बताया है। उन्होंने कहा कि इन तस्वीरों का मकसद केवल केजरीवाल की छवि को खराब करना है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मानहानि केस की दी चेतावनी
पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि यदि कोई भी टीवी चैनल या संस्था इन तस्वीरों का प्रसारण करती है, तो आम आदमी पार्टी उसके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएगी।

आवास जनता के लिए खोलने की मांग
उन्होंने मांग की कि उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास जनता के लिए खोले जाएं। साथ ही केजरीवाल का घर भी जनता के लिए खोला जाए, ताकि लोग खुद सच्चाई देख सकें और तय कर सकें कि किसका आवास कितना भव्य है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आतिशी ने भी बताया फर्जी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी कहा कि जो तस्वीरें जारी की गई हैं, वे केजरीवाल के घर की नहीं हैं और पूरी तरह से फर्जी हैं।

भाजपा पर ‘फर्जी खबर’ फैलाने का आरोप
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की यह पुरानी रणनीति रही है कि वह फर्जी खबरें फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है। उन्होंने गुजरात में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने और सोशल मीडिया पेज सस्पेंड कराने का आरोप लगाया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930