Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सरायकेला में डैम से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित टायो कॉलोनी के पीछे बने डैम से शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों ने देखी पानी में तैरती लाश

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र से सटे शंकरपुर गांव के कुछ ग्रामीण रोज की तरह सुबह डैम में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। शव की हालत बेहद खराब और सड़ी-गली थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि शव कई दिनों पुराना हो सकता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस ने शव को निकलवाकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

ग्रामीणों की सूचना पर गम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय तैराक की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहचान न होने से उलझी गुत्थी

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी खंगाल रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इस संबंध में गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि शव काफी सड़ा-गला होने के कारण पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930