Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समृद्धि यात्रा के मंच से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दावा, कहा- नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में आगे बढ़ता रहेगा बिहार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना/सुपौल/मधेपुरा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली जाकर भी अपने मार्गदर्शन से बिहार के विकास को गति देते रहेंगे, एनडीए सरकार में सुशासन की नीतियां जारी रहेंगी।

उपमुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल और मधेपुरा पहुंचे थे। इस दौरान सुपौल जिले के निर्मली तथा मधेपुरा जिले के बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) नॉर्थ कैंपस में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उपमुख्यमंत्री सम्राटचौधरी ने कहा-कभी सुपौल से पटना पहुंचने में आठ घंटे लगते थे।एनडीए सरकार द्वारा सड़कों और पुलों का व्यापक निर्माण किए जाने के बाद अब निर्मली से पटना की दूरी महज तीन घंटे में तय की जा रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय सुपौल कोसी नदी की बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित रहता था और लोग यहां आने से भी कतराते थे। वर्ष 2008-09 में नेपाल से कोसी में लगभग 1.92 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से 14 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लेकिन नदी प्रबंधन और तटबंधों के सुदृढ़ीकरण से स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। वर्ष 2024 में करीब साढ़े छह लाख क्यूसेक पानी आने के बावजूद केवल नदी क्षेत्र के 156 गांव ही प्रभावित हुए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार के गांवों में पांच घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल था, जबकि आज राज्य में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। 2005 में जहां केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 2 करोड़ 16 लाख हो गई है। राज्य में 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है, जिससे लगभग 88 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाबद्ध विकास और मजबूत नेतृत्व के कारण आज राज्य के हर गांव और प्रखंड में सड़क, स्कूल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का मजबूत ढांचा तैयार हुआ है। उन्होंने बताया कि 1990 से 2005 के बीच बिहार में एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिल पाई थी, जबकि 2005 से 2025 के बीच 57 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि बिहार अब उद्योग हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, आईटी हब और नई औद्योगिक नीतियों से निवेश बढ़ेगा और युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सुपौल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने पांचों सीटों पर एनडीए को जीत दिलाकर विकास के प्रति अपना विश्वास जताया है।

मधेपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि प्रखर समाजवादी नेता बीपी मंडल की कर्मभूमि रही है, जिन्होंने सामाजिक न्याय और आरक्षण की नींव को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि मंडल आयोग लागू होने के समय नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने बताया कि 2005 में बिहार का बजट 6 हजार करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 3 लाख 21 हजार करोड़ रुपये हो गया है। मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी एनडीए सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने मधेपुरा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां चार में से तीन सीटों पर जीत दिलाकर जनता ने एनडीए का हाथ मजबूत किया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930