Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

संसद पर आतंकवादी हमले की 24वीं बरसी: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की बरसी पर वीर बलिदानियों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

13 दिसंबर 2001 को जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैय्यबा के 5 आतंकियों ने संसद भवन पर हमला कर दिया लेकिन भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने जान की बाजी लगाकर न केवल इन आतंकियों के मंसूबों को नाकाम किया बल्कि सभी को मार गिराया। इस दौरान दिल्ली पुलिस के पांच जवान, एक महिला कांस्टेबल और दो सुरक्षा गार्डों ने बलिदान दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इन बलिदानियों का स्मरण करते हुए राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, “ राष्ट्र उन बहादुर नायकों को सलाम करता है, जिन्होंने 2001 में आज ही के दिन हमारी संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी थी। उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा हमारी राष्ट्रीय भावना को प्रेरित करती रहेगी। देश उनके और उनके परिवारों का हमेशा ऋणी रहेगा। इस दिन, हम आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं।”

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद पर आतंकी हमले के दौरान बलिदान देने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के दौरान अटूट ढाल बनकर खड़े रहने वाले बहादुर सुरक्षाकर्मियों को दिल से नमन करते हैं। उन्होंने हमारे लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी। उनका साहस, सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति अटूट भावना हमेशा देश की चेतना में जीवित रहेगी तथा भारत के संकल्प को प्रेरित करेगी।”

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “आज का दिन आतंकवाद के खिलाफ हमारी सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और वीरता को एक बार फिर याद करने का दिन है, जब 2001 में, सुरक्षा बलों ने अपने दृढ़ संकल्प और जज्बे से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर, हमारे संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया था। मैं उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देता हूं जो आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए शहीद हुए। यह राष्ट्र इन वीर योद्धाओं के बलिदान और शहादत का हमेशा ऋणी रहेगा।”

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद भवन पर हुए आतंकी हमले के दौरान बलिदान देने वालों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनकी अतुलनीय वीरता और बलिदान राष्ट्र की स्मृति में अंकित है और भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट और मजबूत है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद पर आतंकी हमले को राष्ट्र की स्वायत्तता, स्वाभिमान और लोकशक्ति पर नृशंस आघात बताते हुए संसद की गरिमा की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिया गया जवानों का अमर बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संसद पर हुए आतंकी हमले में बलिदान देने वाले वीर सपूतों का त्याग भारत की लोकतांत्रिक आत्मा की रक्षा के प्रति उनके अडिग संकल्प का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31