Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर के लिए लिवाली का जोर बनता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया। इस दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत और निफ्टी 0.66 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से लार्सन एंड टूब्रो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, ओएनजीसी और एनटीपीसी के शेयर 3.03 प्रतिशत से लेकर 1.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, मारुति सुजुकी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, इंटरग्लोब एवियशन और एशियन पेंट्स के शेयर 2.44 प्रतिशत से लेकर 1.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,687 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 939 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,748 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 35 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 24.28 अंक की मामूली बढ़त के साथ 82,368.96 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से पहले 10 मिनट में ही ये सूचकांक उछल कर 82,386.79 अंक के स्तर तक पहुंचा। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 575.57 अंक की गिरावट के साथ 81,769.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 2.25 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 25,345 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लिवाली का सपोर्ट बनने पर ये सूचकांक उछल कर 25,359.35 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे ये सूचकांक सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 162 अंक लुढ़क कर 25180.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 487.20 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,344.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 167.35 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,342.75 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31