शिक्षक दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा- AI और नई तकनीक के इस्तेमाल से बदलेगी झारखंड की शिक्षा व्यवस्था

Share

रांची, 05 सितंबर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन भी किया।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुधार जारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर कमियों को दूर करने के साथ जरूरी सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ पढ़ाई के तौर-तरीके भी बदल रहे हैं।

AI और नई तकनीक से शिक्षा होगी आसान और प्रभावी

हेमंत सोरेन ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और नई तकनीक के इस्तेमाल से शिक्षा को आसान और प्रभावी बनाया जा सकता है। इससे विद्यार्थियों की जरूरत और क्षमता के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, मूल्यों और जड़ों से जुड़ी रहे।

शिक्षकों को ‘जोहार’ के साथ शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की और ‘जोहार’ कहा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031