विष्णुगढ़ घटना को लेकर अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कदम उठाने की अपील

Share

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में हुई जघन्य घटना को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने गंभीर चिंता जताई।

सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार के लिए राहत की मांग

राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में अंबा प्रसाद ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा और पुनर्वास सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने राज्य में महिला आयोग को सक्रिय बनाने की आवश्यकता भी बताई।

पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

पूर्व विधायक ने कहा कि यह घटना निर्भया कांड से भी अधिक दर्दनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग पुलिस अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है, जो प्रशासन की कार्यकुशलता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इससे आम जनता का भरोसा भी डगमगाने लगा है।

सख्त कार्रवाई और हस्तक्षेप की अपील

अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण, संबंधित डीएसपी और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी के निलंबन तथा विभागीय जांच की मांग की। राज्यपाल ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31