Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विधायक जयराम महतो के काफिले में हादसा, स्कॉर्पियो पलटी…जानिए पूरी घटना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

DHANBAD : डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो के काफिले की एक स्कॉर्पियो वाहन रविवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर बलरामपुर के समीप उस समय हुआ, जब विधायक अपने काफिले के साथ सरायकेला और चाईबासा में आयोजित कार्यक्रमों से वापस धनबाद लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार काफिले में शामिल स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार कुल छह लोग घायल हो गए, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत पुरुलिया के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया।

हादसे के दौरान विधायक जयराम महतो दूसरी गाड़ी में सवार थे और पूरी तरह से सुरक्षित हैं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से हादसे की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य में सहयोग किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31