विजय कुमार सिन्हा ने सपत्नीक किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर बिहार की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Share


उज्जैन। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी सुशीला देवी के साथ विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने तड़के आयोजित भस्म आरती में भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद लिया और बिहार की समृद्धि व कल्याण की कामना की।

भस्म आरती में नंदी हॉल से किए दर्शन
विजय कुमार सिन्हा सुबह करीब चार बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। आरती के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन-अभिषेक कर अपनी मनोकामना व्यक्त की और चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया।

राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में उन्हें सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने भगवान से सभी बिहारवासियों के स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

भव्य भस्म आरती में उमड़ा जनसैलाब
वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी पर आयोजित भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का भांग-चंदन से विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालु देर रात से ही कतारों में लगकर इस अद्भुत आरती के साक्षी बने।

विधि-विधान से हुआ अभिषेक और श्रृंगार
मंदिर के पुजारी महेश शर्मा के अनुसार, आरती से पहले भगवान का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से

पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद रजत ‘ॐ’ बिल्वपत्र मुकुट, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया।

‘जय महाकाल’ के जयकारों से गूंजा मंदिर
पूजन के बाद भगवान गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय की आराधना की गई तथा भगवान महाकाल को भोग अर्पित किया गया। कपूर आरती के पश्चात भस्म अर्पित कर विधिवत भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान पूरा मंदिर “जय महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930