रामदास अठावले ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, ईवीएम पर सवाल बेबुनियाद, लोकतंत्र में जनता तय करती है सत्ता

Share

कोलकाता, 07 अप्रैल। रामदास अठावले ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा ईवीएम और चुनाव आयोग पर उठाए गए सवालों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पूरी तरह सुरक्षित और विश्वसनीय है।

ईवीएम नई व्यवस्था नहीं
कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मीडिया से बातचीत में अठावले ने कहा कि ईवीएम कोई नई प्रणाली नहीं है। यह कई वर्षों से देश में उपयोग में है और इसकी शुरुआत कांग्रेस सरकार के समय हुई थी।

मतगणना हुई तेज और पारदर्शी
उन्होंने कहा कि पहले मतपत्रों की गिनती में काफी समय लगता था, जबकि ईवीएम के इस्तेमाल से मतगणना की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनी है। उन्होंने भरोसा जताया कि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होती और चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाते हैं।

2021 चुनाव का दिया उदाहरण
अठावले ने कहा कि वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को भारी जनसमर्थन मिला था और उस समय नरेन्द्र मोदी समेत सभी नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी थी।

जनता ही तय करती है सत्ता
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है और वही तय करती है कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031