रामगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार, फायरिंग की साजिश नाकाम

Share

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, कार, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद कर एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया है।

Screenshot

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि 29 मार्च को MGCPL कंपनी के ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर हुई फायरिंग के बाद गैंग के सदस्य दोबारा घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी सूचना के आधार पर पतरातू अनुमंडल में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पतरातू रेलवे ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध कार और मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार फरार हो गए, जबकि कार अनियंत्रित होकर गार्डर से टकरा गई। कार में सवार तुषार सिंह, मिथुन कुमार और अमन अंसारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी रिवॉल्वर और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने फायरिंग की साजिश रचने की बात स्वीकार की।

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य आरोपियों—कुणाल सिंह, बादल सिंह, सुमित पांडेय और सन्नी बेदिया—को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, एक कार, लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार अपराधियों की तलाश जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31