राज्यपाल से मिले झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के खिलाड़ी, नेपाल डीफ क्रिकेट सीरीज जीतने पर मिली बधाई

Share

रांची, 7 मई — संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों ने लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की।

संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने राज्यपाल को बताया कि सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने ‘तृतीय टी-20 नेपाल डीफ क्रिकेट टूर सीरीज ऑफ इंडिया 2026’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह साबित किया है कि चुनौतियां सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं।

झारखंड के खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना

राज्यपाल ने कहा कि क्रिकेट देश का बेहद लोकप्रिय खेल है और यह गर्व की बात है कि झारखंड के खिलाड़ी क्रिकेट समेत विभिन्न खेलों में लगातार राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उचित अवसर और प्रोत्साहन की है।

दिव्यांग खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन

राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने झारखंड बधिर क्रिकेट संघ को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने का आश्वासन भी दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930