Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, राधा यादव होंगी कप्तान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर राधा यादव को सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट अगले महीने खेला जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया ए को इस बार ग्रुप में पाकिस्तान ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 फरवरी को यूएई के खिलाफ करेगी। यह टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण है। इसका पहला संस्करण तीन साल पहले हांगकांग में खेला गया था, जिसमें इंडिया ए ने खिताब अपने नाम किया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए टीम

हमैरा काज़ी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव, तेजल हसबनिस, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर), राधा यादव (कप्तान), सोनिया मेंधिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतामणि कलिता, नंदिनी शर्मा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हालांकि दीया यादव और ममता एम को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से क्लीयरेंस मिलने के बाद ही तय होगी।

राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप 2026: इंडिया ए का कार्यक्रम

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

* 13 फरवरी (दोपहर 2:00 बजे): इंडिया ए बनाम यूएई

* 15 फरवरी (दोपहर 2:00 बजे): इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए

* 17 फरवरी (सुबह 9:30 बजे): इंडिया ए बनाम नेपाल

* 20 फरवरी (सुबह 9:30 बजे): सेमीफाइनल 1 (ग्रुप A की टॉप टीम बनाम ग्रुप B की दूसरी टीम)

* 20 फरवरी (दोपहर 2:00 बजे): सेमीफाइनल 2 (ग्रुप B की टॉप टीम बनाम ग्रुप A की दूसरी टीम)

* 22 फरवरी: फाइनल (समय तय किया जाएगा)

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031