रांची में महिलाओं को बड़ी राहत: मंईयां सम्मान योजना के तहत 97 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर

Share

3.89 लाख महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि DBT से पहुंची, आधार आधारित सिस्टम से पारदर्शी भुगतान

रांची: रांची में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। मार्च महीने की सम्मान राशि अब सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच चुकी है।

जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं को ₹2500 प्रति लाभुक के हिसाब से राशि दी गई है। इस तरह कुल ₹97 करोड़ 32 लाख 40 हजार की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। यह भुगतान पूरी तरह आधार आधारित प्रणाली से किया गया है, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनी हुई है।

किन इलाकों में कितना भुगतान:
रांची जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में यह राशि पहुंची है। प्रमुख क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या इस प्रकार है—

  • कांके – 31,548
  • मांडर – 23,079
  • सिल्ली – 21,120
  • बेड़ो – 20,571
  • चान्हो – 19,699
  • रातू – 18,545
  • ओरमांझी – 18,147
  • नगड़ी – 17,856
  • नामकुम – 17,847
  • सदर शहरी क्षेत्र – 24,780

इसके अलावा अन्य सभी प्रखंडों और नगर क्षेत्रों में भी हजारों महिलाओं को योजना का लाभ मिला है।

यह योजना महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ घरेलू आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिल रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031