Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में छात्र मार्च के दौरान बवाल, नेहा बोरा और अन्य छात्र नेताओं पर स्याही फेंकने वाला युवक पकड़ा गया; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 07 अगस्त । जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में निकाले गए विधानसभा मार्च के दौरान शुक्रवार को हंगामा हो गया। मार्च में शामिल एक युवक ने छात्र नेताओं पर स्याही फेंक दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

नेहा बोरा समेत कई छात्र नेताओं पर फेंकी स्याही

जानकारी के अनुसार, विधानसभा मार्च के दौरान युवक ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के अलावा छात्र नेत्री विभा, शिवानी, स्नेहा और सृष्टि पर स्याही फेंकी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने युवक का विरोध किया। कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कई छात्र संगठन मार्च में शामिल

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों ने विधानसभा मार्च का आह्वान किया था। इस मार्च में AISA के साथ-साथ स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) सहित कई छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारी छात्र भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31