रांची: शहर के कावेरी रेस्टोरेंट में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और संचालन प्रभावित हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।
रेस्टोरेंट के संचालक के मुताबिक, खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Post Views: 265






