रांची के बिजली ऑफिस में ‘PLFI’ लिखा लिफाफा कारतूस के साथ मिलने से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Share

रांची, 09 अप्रैल। राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित बिजली सब स्टेशन में गुरुवार को एक संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप मच गया। लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘पीएलएफआई’ लिखा होने के कारण कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।

कारतूस के साथ मिला लिफाफा
मिली जानकारी के अनुसार, लिफाफे के साथ 315 बोर की गोली धागे से बांधी गई थी। लिफाफे पर काले अक्षरों में ‘पीएलएफआई’ और लाल रंग से ‘लाल सलाम’ व ‘जरूरी सूचना’ लिखा हुआ था, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लिफाफा जब्त कर लिया। पानी से भींग जाने के कारण इसे तुरंत नहीं खोला जा सका, जिसके बाद इसे सुखाकर खोला गया।

लिफाफे में मिला सिर्फ एक नाम
जांच के दौरान लिफाफे के अंदर केवल एक स्थानीय व्यक्ति का नाम लिखा मिला। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया, हालांकि उसने मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।

आपसी रंजिश का एंगल
हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है। लिफाफे में किसी प्रकार की सीधी धमकी नहीं पाई गई है।

हर पहलू पर जांच जारी
फिलहाल पुलिस बिजली बिल विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31