यूपी के बिजनौर में संघ के जिला कार्यवाह पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

Share

बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के धामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह विपिन कुमार के घर में घुस कर दूसरे समुदाय के लोगों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की और जेवर समेत नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले आरोपित सोहेब और उसके पिता सत्तार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पूछताछ की जा रही है कि उनके साथ और कौन लोग थे। भाजपा और संघ ने पुलिस से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लाेगाें के अनुसार मोहल्ला पुराना धामपुर स्थित अपने पुश्तैनी मकान में जिला कार्यवाह विपिन कुमार रहते हैं, लेकिन उनके घर के सामने ही रहने वाले गैर समुदाय के लोगों को उनका यहां रहना पसंद नहीं है। आए दिन उनसे किसी न किसी बात पर झगड़ा करते रहते हैं।

आरोप है कि शनिवार तड़के उनके घर के सामने रहने वाले विशेष समुदाय का युवक अपने कुछ साथियों के साथ सीढ़ी लगाकर उनके घर में घुस आया। पहले घर में रखी वस्तुओं को तोड़ना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित तमंचे से फायर करने लगे। उन्होंने अपने काे बचाने के लिए कमरे में बंदकर संगठन के लोगों को सूचित किया। इसके बाद बड़ी संख्या में संघ और भाजपा के कार्यकर्ता उनके निवास पर जुट गए। इस बीच आरोपित घर छोड़कर भाग गए। गुस्साई भीड़ ने आरोपित के घर पर तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पाण्डेय माैके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटनास्थल पर प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा विधायक अशोक राणा, हिन्दू वाहिनी के डॉ. एनके सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जिला कार्यवाह विपिन कुमार ने प्रभारी मंत्री और पुलिस अधीक्षक को घटना के संबंध में पूरी जानकारी दी।जिला कार्यवाह विपिन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सिर्फ दो ही हिंदू परिवार का मकान है बाकी सब विशेष समुदाय के लोग यहां रहते हैं। दूसरे समुदाय के लोग यह चाहते हैं कि वह भी अपना घर छोड़कर चले जाएं। इस वजह से यह लोग आए दिन किसी न किसी बहाने से झगड़ा करते है। आज इन लोगों का आतंक इतना बढ़ गया कि घर में घुसकर तोड़फोड़ कर जेवर और नकदी लूट ले गये। उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला भी किया गया। 

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930