यूपी के एटा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर की टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 11 घायल

Share

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। बागवाला थाना क्षेत्र के कीलरमाऊ गांव के पास खराब होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कई यात्री बस के बाहर खड़े थे, जो कंटेनर की चपेट में आ गए।

दिल्ली जा रही थी रोडवेज बस

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस दिल्ली जा रही थी। रास्ते में तकनीकी खराबी आने के कारण बस को सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के बाहर मौजूद यात्री उसकी चपेट में आ गए।

पांच की मौत, 11 घायल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची बागवाला थाना पुलिस ने घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बुलंदशहर निवासी सतेंद्र (38), फर्रुखाबाद निवासी राजेश (34), सुखराम (30), शैलेश (29) तथा एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है।

वहीं, हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद सिंह और एसएसपी डॉ. इलामारन जी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कंटेनर को हटाकर यातायात सामान्य कराया।

बस का हिस्सा सड़क पर था

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी, लेकिन उसका कुछ हिस्सा सड़क पर था। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बाहर खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए।

परिजनों ने बताया हादसे का दर्द

मृतक राजेश के भाई पवन कुमार ने बताया कि बस खराब होने के कारण यात्री नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी बस में सवार थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031