यूपी एसटीएफ ने फर्जी मार्कशीट एवं डिग्री देने वाले गिरोह के सरगना काे किया गिरफ्तार

Share

प्रयागराज। उप्र एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने करेली थाना क्षेत्र से शनिवार को विभिन्न मेडिकल कालेज की फर्जी मार्कशीट एवं डिग्री देने वाले गिरोह के सरगना मो. तारुक को गिरफ्तार किया। एसटीएफ की टीम ने आरोपित के कब्जे से एक कम्प्यूटर सीपीयू, एक मोबाइल, एक पेनड्राइव, 68 फर्जी मार्कशीट की प्रतियां बरामद किया है। यह जानकारी एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र के जीटीवी नगर निवासी मोहम्मद तारुक पुत्र शेर अली है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 9 जनवरी को मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के बौड़ई बिहसड़ा गांव निवासी ब्रम्हानंद के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र काे जांच करने का निर्देश दिया गया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि मो. तारुक फर्जी मार्कशीट एवं डिग्री देकर लाखों रूपया वसूली करता है। मुझसे छह लाख रुपए लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से बीएएमएस की फर्जी मार्कशीट उपलब्ध कराया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश राय और उनके सहयोगी उपनिरीक्षक गुलजार सिंह एवं पूरी टीम को लगाया गया था। जांच के दौरान एसटीएफ की टीम ने करेली थाना क्षेत्र के जीटीवी नगर हीना गोल्ड बेकरी के पास से मो.तारुक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उसके खिलाफ करेली थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30