Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मोदी का विजन, देश का संकल्प—’विकसित भारत 2047′ हर भारतीय का सपना बने: नितिन नवीन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘विकसित भारत 2047’ का सपना केवल उनका नहीं, बल्कि हर भारतवासी का सपना बनना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से इस संकल्प को अपनाकर उसे साकार करने में योगदान देने की अपील की।

प्रबुद्ध गोष्ठी में संबोधन

नितिन नवीन शनिवार को देहरादून के शिवालिक कॉलेज में ‘विकसित भारत 2047 का निर्माण: उच्च शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका’ विषय पर आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि भारत को कभी ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब देश को केवल श्रमशक्ति और गरीब देश के रूप में देखा जाने लगा। अब भारत ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से फिर से आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।

भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि योग, भारतीय संस्कृति और तकनीकी नवाचारों ने वैश्विक स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। कोरोना काल में भारत ने सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भरता के साथ चुनौतियों का सामना किया और अब देश ‘मैनपावर’ से आगे बढ़कर ‘मैन्युफैक्चरिंग पावर’ बनने की दिशा में अग्रसर है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

महिला सशक्तिकरण पर जोर

नितिन नवीन ने उत्तराखंड की धामी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देना ऐतिहासिक कदम है। इससे महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है और ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

युवाओं और अर्थव्यवस्था पर फोकस

उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते निवेश और स्टार्टअप्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। जनधन योजना के तहत 54 करोड़ से अधिक बैंक खाते खुलने से वित्तीय समावेशन को बल मिला है।

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) और डिजिटल क्रांति ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है।

उत्तराखंड सरकार की सराहना

नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी प्रदेश में मजबूत सरकार का गठन होगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031