Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मोकामा महादंगल में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, 51 लाख इनाम, विदेशी पहलवान शामिल, हजारों की भीड़ उमड़ी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मोकामा: मोकामा के नदवां गांव में आयोजित भव्य महादंगल ने पूरे इलाके को उत्सव में बदल दिया। इस आयोजन की अगुवाई बाहुबली नेता अनंत सिंह ने की, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और करीब 10 हजार से अधिक दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस महादंगल की सबसे खास बात रही इसकी इनामी राशि। आयोजकों की ओर से विजेता पहलवान को 51 लाख रुपये नकद और चांदी की गदा देने की घोषणा की गई। इसके अलावा ईरान से आए पहलवान जलाल ने भी अखाड़े में उतरकर मुकाबले को अंतरराष्ट्रीय रंग दिया। बताया गया कि जलाल एक साथ पांच पहलवानों से भिड़ने को तैयार थे, और उन्हें हराने वाले के लिए 15 लाख रुपये का अलग इनाम रखा गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अखाड़े में अनंत सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला। सिर पर साफा और हाथ में गमछा लिए वे पूरे आयोजन की निगरानी करते नजर आए। उनके साथ उनके बेटे अभिनव सिंह भी मौजूद रहे। दर्शकों की नजरें कुश्ती से ज्यादा अनंत सिंह की गतिविधियों पर टिकी रहीं, जिससे यह आयोजन एक तरह से शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने अपने लोकप्रिय गीतों से माहौल को और भी उत्साहित कर दिया। उनके गानों पर दर्शक झूमते नजर आए, वहीं अनंत सिंह भी गमछा लहराकर ताल मिलाते दिखे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

यह महादंगल बिहार केसरी रहे विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था। कभी अनंत सिंह और विवेका पहलवान के बीच गहरी दुश्मनी रही थी, लेकिन बाद में संबंध सामान्य हो गए थे। इस आयोजन को उसी कड़ी में श्रद्धांजलि के रूप में भी देखा जा रहा है।

खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अखाड़े की मिट्टी को मशीन से तैयार किया गया था, ताकि मुकाबले के दौरान किसी को चोट न लगे। बाहर से आए दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए खाने-पीने की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कुल मिलाकर यह महादंगल खेल, मनोरंजन और राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का अनोखा संगम बनकर उभरा, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031