मुजफ्फरपुर में स्कूल के गेट पर ताबड़तोड़ 22 राउंड फायरिंग, 50 लाख की रंगदारी का पर्चा चिपकाकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

Share

मुजफ्फरपुर, 13 सितंबर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक स्कूल को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। कांटी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल के पास रविवार अहले सुबह बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। अपराधियों ने करीब 22 राउंड गोलियां चलाईं। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

स्कूल के मुख्य गेट पर चस्पाया धमकी भरा पर्चा

वारदात से पहले बदमाशों ने स्कूल के मुख्य गेट पर धमकी भरा पर्चा चस्पाया। इसमें स्कूल प्रशासन से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है।

पर्चे में मांग पूरी नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद बदमाशों ने स्कूल के आसपास कई राउंड फायरिंग की और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

बाउंड्री वॉल और गेट पर मिले गोलियों के निशान

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी और कांटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान जमीन पर बिखरे कई खोखे बरामद किए।

जांच के दौरान स्कूल की बाउंड्री वॉल, दीवार और मुख्य गेट पर गोलियों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

CCTV में कैद हुए दो बाइक सवार

पुलिस ने स्कूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में हेलमेट पहने दो बाइक सवार युवक नजर आ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, फुटेज में दोनों युवकों को स्कूल के गेट पर रंगदारी वाला पर्चा चस्पा करते और इसके बाद स्कूल के आसपास फायरिंग करते देखा गया है।

अपराधियों के आने-जाने वाले रास्तों की तलाश

एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि अपराधियों के आने और भागने के रास्तों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस रंगदारी की मांग के अलावा स्कूल से जुड़े संभावित जमीनी विवाद समेत अन्य सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

जल्द गिरफ्तारी का पुलिस का दावा

पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। एसडीपीओ ने दावा किया कि आरोपितों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग और 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग के बाद स्कूल प्रबंधन और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930