मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 12वें इंडिया रबर एक्सपो का किया उद्घाटन

Share

नई दिल्ली, 07 अप्रैल। रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भारत मंडपम में आयोजित 12वें इंडिया रबर एक्सपो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से आए सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

14 से अधिक देशों की भागीदारी
इस एक्सपो में 14 से अधिक देशों की भागीदारी हो रही है, जिसमें चीन सहित कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रबर उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हैं। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा 7 से 10 अप्रैल तक इस आयोजन का संचालन किया जा रहा है। इसे एशिया का सबसे बड़ा रबर उद्योग आयोजन माना जाता है।

मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पर जोर
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों ने भारत को एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। रबर उद्योग भी इस विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वैज्ञानिक क्षमता और औद्योगिक विकास पर बल
उन्होंने कहा कि भारत का सिविल न्यूक्लियर कार्यक्रम अब दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है, जो देश की वैज्ञानिक क्षमता, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व को दर्शाता है।

उद्योग-अनुकूल वातावरण पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से उद्योगों को नई गति मिली है और दिल्ली सरकार निवेश, नवाचार तथा उद्योग-अनुकूल माहौल को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930