Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्थलीय निरीक्षण, कुर्जी और आनंदपुरी में ड्रेनेज सिस्टम मजबूत करने की पहल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजधानी पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित राजीव नगर के पास निर्माणाधीन कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) और आनंदपुरी नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत नाले का पक्कीकरण किया जा रहा है और उसके ऊपर सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से शहर में जलजमाव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही, नाले के ऊपर टू-लेन सड़क बनने से लोगों को बेहतर और सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे शहर अधिक साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने बताया कि अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान 21 फरवरी 2025 को उन्होंने पटना जिले में कई विकास योजनाओं की घोषणा की थी। उसी दौरान आनंदपुरी नाला और कुर्जी नाला का निरीक्षण किया गया था, जहां स्थानीय लोगों ने जलजमाव और आवागमन से जुड़ी समस्याओं को उठाया था। इसके बाद उन्होंने नालों के पक्कीकरण और उनके ऊपर सड़क निर्माण का निर्देश दिया था, जिस पर अब कार्य तेजी से चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि राजीव नगर नाला पटना शहर की जल निकासी व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी कुल लंबाई 4.26 किलोमीटर है, जो दीघा आशियाना रोड से शुरू होकर कुर्जी ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन तक जाती है। इस नाले का पक्कीकरण और इसके ऊपर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसी प्रकार, आनंदपुरी नाला भी शहर की जल निकासी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है, जो बाबा चौक से शुरू होकर अटल पथ और एएन कॉलेज के पास से होते हुए राजापुर पुल ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन तक जाता है। इस नाले का भी पक्कीकरण और उसके ऊपर सड़क निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य को तय समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि पटना के लोगों को जल्द से जल्द जलजमाव से राहत और बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिल सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930