Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मनाली के होम स्टे में मिला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते का शव, दोस्तों के साथ घूमने आया था हिमाचल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में घूमने आए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चंपाई सोरेन का पोता वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आया था। वे सभी सिमसा में हिमालयन सैलेट होम स्टे में ठहरे हुए थे। 23 फरवरी को सभी सोलंग/सेथन क्षेत्र घूमने गए थे तथा शाम को पुनः होम स्टे में वापस पहुंच गए थे। मंगलवार को भी सभी होम स्टे के आसपास घूमकर लगभग 12:30 बजे वापस लौटे तो वीर सोरेन सोया हुआ था। उठाने पर उसने बताया कि उसके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है। जिस पर साथियों ने ब्लिंकीट के माध्यम से ऑनलाइन दवाई मंगवाकर उसे दी, जिसके बाद वह पुनः सो गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

डीएसपी मनाली क्षमादत्त शर्मा ने बताया कि उसके दोस्त अग्नय निवासी उत्तरप्रदेश के अनुसार करीब 02:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। कमरे में जाकर देखा तो वीर सोरेन बेड से नीचे गिरा पड़ा था। तत्पश्चात उसे कृतिन शर्मा की गाड़ी से अस्पताल मनाली लाया गया। अस्पताल लाते समय उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने काफी देर तक सीपीआर दी गई, परंतु जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने वीर सोरेन के शव को मनाली के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031