Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मध्य पूर्व हालात के बीच भारत सतर्क, इजरायल में नागरिकों को दी चेतावनी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली: इजरायल-ईरान तनाव के बीच भारत ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों से सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की अपील की है।

तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को जारी परामर्श में कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिक इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। एडवाइजरी में भारतीयों से अपने निवास या कार्यस्थल के निकटतम सुरक्षित आश्रय स्थलों की जानकारी रखने और उनके पास रहने को कहा गया है। अगली सूचना तक गैर-आवश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही स्थानीय समाचार, आधिकारिक घोषणाओं और आपातकालीन अलर्ट पर नजर रखने को कहा गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दूतावास ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक 24 घंटे हेल्पलाइन या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। दूतावास संबंधित इजरायली अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में है और आवश्यकतानुसार अपडेट जारी करेगा। यह परामर्श ऐसे समय में जारी किया गया है जब इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए हैं। तेहरान सहित कई शहरों में विस्फोटों की खबरें हैं। इजरायल में हवाई हमले के सायरन बजाए गए हैं और देशभर में आपातकाल घोषित किया गया है। भारत सरकार ने अपने नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पूर्ण पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930