Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मध्य पूर्व तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कल ईरान के संबंध में राष्ट्र को करेंगे संबोधित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने आज घोषणा की है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वह ईरान के संबंध में देश को महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। 28 फरवरी से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच व्हाइट हाउस की इस घोषणा से यह साफ है कि ट्रंप कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने आज सुबह एक्स पोस्ट पर लिखा, ”देखना न भूलें। कल रात 9 बजे (पूर्वी समय ‘ईटी’) राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे।” कैरोलिन की पोस्ट ऐसे समय पर आई है जब ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बात चल रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हालांकि ईरान ने इससे इनकार किया है। उसने यह जरूर माना है कि मध्यस्थों के जरिये दोनों देशों के बीच संदेशों का आदान प्रदान हुआ है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930