Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मणिपुर के बिष्णुपुर में रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत, गुस्साए लोगों का विरोध प्रदर्शन, वाहनों में लगाई आग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

इम्फाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत हो गई। इस हमले के बाद तनाव और आक्रोश फैल गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। फिलहाल, हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हमला मोइरांग थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रोंग्लाओबी अवांग लेइकाई में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुआ, जहां एक संदिग्ध प्रोजेक्टाइल एक घर पर आ गिरा। विस्फोट में पांच वर्षीय बालक और पांच माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राज मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मोइरांग में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और चुराचांदपुर की ओर जा रहे दो तेल टैंकरों तथा एक मालवाहक ट्रक में आग लगा दी, जिससे हालात और बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने मोइरांग थाने का घेराव कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। थाने के बाहर टायर और मलबा जलाकर विरोध जताया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने मीडिया से बातचीत में घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे “बर्बर कृत्य” बताया और कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में ऐसी हिंसक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मोइरांग के विधायक थोकचोम शांति सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर इस हमले को आतंकवादी कृत्य बताया और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram