नवादा। नवादा जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक 20 सूत्री प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर शाम 9:30 बजे तक चली,जिसमें बाल विकास परियोजना सहित प्रशासन तंत्र के कई विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर माहौल हंगामे दार रहा ।प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने डीपीओ आईसीडीएस को फटकार लगाते हुए जांच के निर्देश दिए। जिनके भ्रष्टाचार के विरुद्ध कई गंभीर मामले उठाए गए थे ।
जिला 20 सूत्री कमेटी के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार पांडेय ने शनिवार को बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनुपमा शंकर के संरक्षण में कौवाकोल प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजली कुमारी द्वारा प्रति आंगनबाड़ी केंद्रों से तीन से चार हजार रूपये प्रति माह की वसूली के मामले उठाने वाले 20 सूत्री उपाध्यक्ष अंकित विश्वकर्मा पर सीडीपीओ द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की गई ।
उन्होंने कहा कि प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में कौआकोल सीडीपीओ के कार्यालय से फरार रहने उनके घोर भ्रष्टाचार के विरुद्ध हंगामा में को लेकर जांच कमेटी का गठन किया गया था ।उन्होंने कहा कि आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने 20 सूत्री कमेटी के जांच के अधिकारों पर भी सवाल उठाये।जिस पर प्रभारी मंत्री ने फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही। सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनुपमा शंकर के संरक्षण में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रतिमाह तीन से चार हजार की अवैध वसूली महिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति में लाखों की लेनदेन तथा अनियमितता की शिकायत भी मंत्री से की गई थी। सदस्यों का यह भी कहना है कि कौवाकोल बालविकास परियोजना कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे की अगर जांच कराई जाती है। तो बाल विकास परियोजना कार्यालय से सीडीपीओ की फरारी व दलालों के वर्चस्व का मामला साफ हो जाएगा।
लाखों की वसूली ,आईसीडीएस के डीपीओ की भ्रष्टाचार में संलिपितता को गम्भीर मामला बताते हुए जांच की बात कही गई। नवादा सदर एसडीओ के कारनामे के भी जांच के निर्णय लिए गए हैं। विद्युत विभाग के साथही सरकारी कार्यालय में भी घर भ्रष्टाचार के मामले उठाते हुए सुधार की दिशा में कदम उठाने पर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवता पूर्ण कार्य करने के भी निर्देश दिए। सदस्यों ने कहा कि आज तक किसी प्रभारी मंत्री ने इस तरह बेहतर तरीके से बैठक नहीं की थी।
नवादा जिले के कौवाकोल 20 सूत्री कमेटी के उपाध्यक्ष सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अंकित विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने नवादा परिषदन मेंनवादा के 20 सूत्री प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह को शिकायत पत्र देकर कौवाकोल के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजली कुमारी द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी केदो से तीन से 4 हजार प्रतिमाह अवैध वसूली तथा कार्यालय से फरार रहने, अपने घर में केंद्र चलाने वाली सेविकाओं के बेटे तथा पति के खाते में रुपए लेकर सरकारी राशि भेजने जैसे मामले की जांच की मांग की है। जिस पर मंत्री ने जांच कराकर करवाई का आश्वासन दिया है।
20 सूत्री उपाध्यक्ष ने अपने दिए गए शिकायत पत्र में कहा है अनुसूचित जनजाति बहुल जंगली इलाके स्थिति बिल्कुल गंभीर है ।सीडीपीओ द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रतिमाह तीन से चार हजार रुपये महीने वसूली कराई जाती है। पहले यह वसूली टोटो मररमती केंद्र में कराया जाता था। लेकिन अब यह वसूली बिचौलियों के माध्यम से अपने कार्यालय के हाल में कराया जाता है। जिसमे सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है ।वहीं रुपए का लेनदेन किया जाता है ।





