—नीदरलैंड दौरे पर केंद्रीय मंत्री का बयान, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-नीदरलैंड सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा
नई दिल्ली/हेग, 26 अक्टूबर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर ज्यादातर बातचीत पूरी हो चुकी है। अब समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
नीदरलैंड के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पहुंचे गोयल ने हेग में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत जारी है।
साढ़े चार साल में भारत ने किए नौ मुक्त व्यापार समझौते
भारत-नीदरलैंड व्यापार मंच को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भारत ने पिछले साढ़े चार वर्षों में नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। उन्होंने भारत के बढ़ते वैश्विक व्यापारिक संबंधों और विभिन्न देशों के साथ आर्थिक सहयोग के विस्तार का उल्लेख किया।
केंद्रीय मंत्री ने नीदरलैंड की आर्थिक मामलों और जलवायु नीति मंत्री हेलीन हर्बर्ट के साथ भी बैठक की। इसमें सेमी






