Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पारदर्शी जांच की मांग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कार्रवाई बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है।

सुनियोजित साजिश जैसी लग रही कार्रवाई

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजीव रंजन मिश्रा रांची के एक प्रतिष्ठित सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व हैं। उन्होंने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि जिन परिस्थितियों में उनकी गिरफ्तारी हुई है, उससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला एक सुनियोजित साजिश और दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई जैसा प्रतीत होता है।

मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं राजीव रंजन मिश्रा के व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और जनसेवा से भलीभांति परिचित हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने लाने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

परिजनों से मिले बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि वह राजीव रंजन मिश्रा के आवास पहुंचे और परिजनों व वहां मौजूद लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, सी.पी. सिंह, नवीन जायसवाल और रोशनी खलखो समेत कई भाजपा नेता एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031