Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों में खुशी, गया में समर्थकों ने बांटी मिठाइयां

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

गयाजी  :   भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है.  इसको लेकर गया के लोगों में खुशी का माहौल है. भाजपा नेताओं ने मंगलवार को इस मौके पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. वहां मौजूद लोगों ने प्रेम कुमार के समर्थन में नारेबाजी भी की. डॉ. प्रेम कुमार गया शहरी विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए.

इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि गयाजी के लिए यह अत्यंत गौरव का अवसर है. हमारे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. प्रेम कुमार आज बिहार विधानसभा जैसे उच्च लोकतांत्रिक सदन की अध्यक्षता कर रहे हैं. उनके संघर्ष, सादगी, जनसेवा के प्रति समर्पण और राजनीतिक कुशलता ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पद के योग्य बनाया है. डॉ. प्रेम कुमार का अब तक का राजनीतिक जीवन प्रेरणादायी रहा है  और हमें पूर्ण विश्वास है कि अध्यक्ष के रूप में भी वे सदन की गरिमा, निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे. आज के दिन हमलोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर  खुशी मना रहे हैं.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संजय यादव उर्फ मुन्ना जी, बबलू गुप्ता, महेश प्रसाद, मंटू कुमार आदि लोग उपस्थित रहे.

TAGS:

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31