Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा ने असम चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा सहित 88 प्रत्याशी घोषित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी की। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा का भी नाम है।

भाजपा के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चुनाव समिति ने असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों के नामों की स्वीकृति दी है। इसमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई बड़े नेताओं के नाम हैं। पूर्व सांसद रामेश्वर तेली, पल्लब लोचन दास और राजदीप रॉय को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने अनुभव और जीत के समीकरण को ध्यान में रखकर यह सूची तैयार की है। इस सूची में छह महिला उम्मीदवारों के भी नाम हैं। मुख्यमंत्री को ज़ालुकबारी से टिकट दिया गया है। उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31