Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भागलपुर। बिहपुर एनडीए कार्यालय में सोमवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार खरीक दक्षिणी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 संपन्न हुआ। उद्घाटन के बाद विषय प्रवेश दिनेश यादव और प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बाल्मिकी मंडल और संचालन प्रो गौतम ने किया।

जबकि दिनेश यादव, प्रो गौतम, देवव्रत घोष, डा रौशन सिंह, रूपेश रूप, प्रभुनंदन चौधरी, चंद्रशेखर सिंह पटेल और मेहता सच्चिदानंद आदि ने कार्यक्रम के दौरान पांचो सत्र में क्रमवार भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया। इस मौके पर दिलीप महतो, दिलीप सिंह, सज्जन भारद्वाज, अंकेश, कन्हैया झा, राहुल, प्रीतम, विलाश शर्मा, सुबोध पासवान और अजय उर्फ माटो आदि की सक्रिय भागीदारी रही। कल 18 मार्च को बिहपुर दक्षिणी मंडल का प्रशिक्षण होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक गहराई से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा देने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प से प्रेरित एक अनुशासित और सशक्त संगठन है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930