भागलपुर में प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, वेब सीरिज ‘संजीदगी एक प्रयोग’ की घोषणा

Share

भागलपुर: स्थानीय कलाकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी पहल सामने आई है। चर्चित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह की लेखनी से जन्मी वेब सीरिज संजीदगी एक प्रयोग की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

उक्त आशय की जानकारी बुधवार को डॉ अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह वेब सीरिज आज के युवा वर्ग को एक मजबूत संदेश देने वाली मर्मस्पर्शी कहानी पर आधारित बताई जा रही है। कहानी एक ऐसे युवक की छोटी-सी नासमझी को केंद्र में रखती है, जिसकी वजह से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है।

इस रचना को युवाओं के लिए एक वेक-अप कॉल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो लापरवाही को अक्सर बेफिक्री या बिंदासपन समझ लेते हैं। वेब सीरिज के लिए ऑडिशन भागलपुर में 1 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे। डॉ. अजय सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अंग क्षेत्र, विशेषकर भागलपुर और आसपास के इलाकों के कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उनका मानना है कि क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल सही मंच की आवश्यकता है। इस वेब सीरिज के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और संवाद को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।रिश्तों की कड़वी सच्चाई को दिखाएगी कहानी निर्देशक संजीव सुमन के अनुसार फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अंतिम चरण में है और निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कहानी उन रिश्तों की वास्तविकता को उजागर करती है, जहाँ परिवार के मुखिया की अनुपस्थिति पूरे घर को प्रभावित कर देती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31