भड़काऊ बयान पर घमासान: ममता बनर्जी के खिलाफ मित मालवीय की चुनाव आयोग से शिकायत

Share

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर “लगातार उकसावे” के जरिए हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।

मालवीय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि पांडवेश्वर में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं से “घर में जो भी है, उसे हथियार बनाकर” विपक्ष को कुचलने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उत्तर बंगाल में इसी तरह का संदेश दिया गया था।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बासंती में हुई हिंसा उसी कथित उकसावे के बाद हुई, जहां तृणमूल से जुड़े हमलावरों ने चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान राज्य पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

अमित मालवीय ने चुनाव आयोग से अपील की कि वह इस मामले का संज्ञान ले और तृणमूल के भीतर आपराधिक तत्वों पर लगाम सुनिश्चित करे।

हालांकि, इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930