Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बोधगया में कालचक्र मैदान के पास बिजली पोल में शॉर्ट सर्किट से तार में लगी आग, आग पर पाया गया काबू

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

गया :    बोधगया में कल से शुरू होने वाले 20वें अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ सामरोह को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई थीं.  लेकिन इस बीच सोमवार देर शाम कालचक्र मैदान में तैयार मुख्य पंडाल से मात्र 5 कदम की दूरी पर लगे बिजली के खंभे में अचानक शॉर्ट सर्किट से तारों में आग पकड़ ली. सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया.

बोधगया स्थित कालचक्र मैदान में बिजली पोल में अचानक आग लग गई. आग की लपटें देखते ही परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे. वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. समय पर पहुंचने की वजह से बड़ा हादसा टल गया.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस घटना ने समारोह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सवाल ये है कि इतने बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के बीच बिजली विभाग ने आखिर कैसी तैयारी की है?

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर परिणाम ला सकती है.

TAGS:

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031