Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बेतिया में पुलिस ने बड़ी मात्रा में चरस के साथ महिला समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बेतिया :  जिले के मझौलिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात जांच के दौरान 20 किलो 110 ग्राम चरस के साथ एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। 35 पैकेट में रखे चरस को तस्कर बैग में छुपाकर बाइक से मोतिहारी की ओर से बेतिया की ओर ला रहे थे, तभी पुलिस माधोपुर के समीप चारों को दबोच ली। पुलिस उनकी बाइक भी जब्त कर ली।

एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि पूर्वी चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटहा लोकनाथपुर निवासी रूपेश कुमार, छौडादानो थाना क्षेत्र के सेमरहिया निवासी नागेंद्र ठाकुर, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मठवा निवासी चिराग अली अंसारी व मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवाडा निवासी दीपलाल राम की पत्नी रेखा देवी उर्फ सिहासिनी देवी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 20.110 किलोग्राम चरस व दो बाइक जब्त किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि शुक्रवार की रात मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस पदाधिकारी और रिजर्व गार्ड के साथ छापेमारी व वाहन जांच कर रहे थे। माधोपुर आजाद नगर वार्ड 10 किसान ग्रीन प्लांट नर्सरी के समीप थे, तभी मोतिहारी की ओर से दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे। पुलिस को देखकर चारों बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस बल के सहयोग से चारों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर पीले रंग के थैला में 35 पैकेट में रखा चरस बरामद हुआ। पुलिस चरस व बाइक जब्त कर चारों को गिरफ्तार कर ली। इस मामले में पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के बाद चारों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। छापेमारी टीम में मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, दारोगा पुरुषोत्तम पांडेय, सिपाही मेघनाथ बैठा, गौतम कुमार, राजेश कुमार यादव, महिला सिपाही मीरा कुमारी शामिल रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

TAGS:

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930