Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बेउर जेल के तीन कैदियों ने कोर्ट पेशी के दौरान खाई नशे की गोलियां, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बेउर केंद्रीय कारा से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कोर्ट में पेशी के दौरान तीन कैदियों द्वारा नशे की गोलियां खाने की घटना से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार तीनों कैदियों को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया था। इसी दौरान उन्होंने कथित रूप से नशे की गोलियां खा लीं। कोर्ट परिसर से वापस जेल लौटने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जेल पहुंचते ही तीनों की हालत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बताया जा रहा है कि शुभम नामक कैदी की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। वहीं अन्य दो कैदियों की भी मेडिकल जांच कराई गई है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कोर्ट में पेशी के दौरान कैदियों तक नशे की गोलियां पहुंचीं कैसे। पुलिस अभिरक्षा में रहने के बावजूद कैदियों के पास नशीला पदार्थ पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बेउर केंद्रीय कारा के अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच की अनुशंसा की है। जेल प्रशासन और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि नशे की गोलियां कैदियों तक कहां से पहुंचीं और इसमें किसकी लापरवाही रही। घटना के बाद जेल और कोर्ट सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर चर्चा शुरू हो गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031