Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बीपीएससी एईडीओ परीक्षा में धांधली का बड़ा खुलासा, हरनीचक से रची गई साजिश, 39 गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना:बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित एईडीओ परीक्षा में कथित धांधली को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे फर्जीवाड़े की साजिश पटना के हरनीचक इलाके में रची गई थी।

जांच में सामने आया है कि साईं एजुकेयर कंपनी ने परीक्षा संचालन का ठेका दिल्ली की एक अन्य एजेंसी को दे दिया था। हैरानी की बात यह है कि दोनों कंपनियों का संचालन हरनीचक स्थित एक ही कार्यालय से किया जा रहा था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आरोप है कि परीक्षा कार्य में मूल (ओरिजिनल) स्टाफ की जगह अन्य कर्मचारियों की अवैध तरीके से बहाली की गई। साथ ही, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर और अन्य स्टाफ को कम वेतन देकर पूरी व्यवस्था में गड़बड़ी की गई, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अब तक इस मामले में पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और गया से कुल 39 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट में रिमांड की अर्जी दाखिल की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का एक कथित मास्टरमाइंड भी सामने आया है, जिसकी तलाश में जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930