बिहार सरकार का यू-टर्न, लालू-राबड़ी को फिर मिली Z सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ी, आदेश का इंतजार

Share

पटना — बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z श्रेणी की सुरक्षा दोबारा बहाल कर दी गई है। साथ ही दोनों नेताओं को बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी वापस मिल गई है। हालांकि इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी होना बाकी है और गृह विभाग के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

पहले हटाई गई थी Z+ सुरक्षा
गौरतलब है कि 4 जून 2026 को बिहार सरकार के गृह विभाग ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली थी। पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें बाद में एसएसजी (स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप) के तहत सुरक्षा प्रदान की गई थी।

विवाद के बाद लौटाई गई थी सुरक्षा
सरकार के फैसले के बाद इस मुद्दे पर सियासी विवाद खड़ा हो गया था। विरोध स्वरूप लालू परिवार ने अपनी सरकारी सुरक्षा लौटा दी थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नाराजगी जताते हुए अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी।

RJD ने उठाए थे सवाल
आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने आरोप लगाया था कि सुरक्षा में कटौती राजनीतिक कारणों से की गई और इससे नेताओं की सुरक्षा से समझौता हुआ है।

अब फिर बहाल हुई सुरक्षा
ताजा घटनाक्रम में दोनों नेताओं की सुरक्षा फिर से बहाल किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पार्टी का कहना है कि उन्हें अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

क्या होती है Z सुरक्षा?
Z श्रेणी की सुरक्षा में 24 घंटे के शिफ्ट में करीब 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इसमें बिहार पुलिस, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान शामिल होते हैं। इसके अलावा 4-5 एनएसजी कमांडो और एक एस्कॉर्ट वाहन भी उपलब्ध कराया जाता है। सभी सुरक्षाकर्मी आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
लालू-राबड़ी की सुरक्षा बहाली को लेकर बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें गृह विभाग के आधिकारिक आदेश पर टिकी हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031