Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार विधान परिषद समिति पहुंची रांची, सीएम हेमंत सोरेन से की अहम मुलाकात

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि उन्होंने झारखंड विधानसभा परिभ्रमण के अवसर पर झारखंड विधानसभा की महिला बाल विकास समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा एक-दूसरे के कार्यों के अनुभव भी साझा किए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मौके पर झारखंड विधानसभा की महिला बाल विकास समिति की सभापति विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष डॉ. कुमुद वर्मा, सदस्य रीना यादव, मुन्नी देवी एवं निवेदिता सिंह सहित अन्य शामिल थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031