बिहार में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर तेजस्वी यादव का हमला, सरकार को बताया विफल

Share

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को पूरी तरह विफल बताया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नई सरकार बने लगभग एक महीना हो चुका है, लेकिन अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “छह महीने के भीतर दो बार मुख्यमंत्री बदले गए और इलेक्टेड मुख्यमंत्री को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया।”

उन्होंने कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है, इसके बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े गिनाए

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने हाल के दिनों में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब माताओं, बहनों और बच्चियों के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म और हिंसा की घटनाएं सामने नहीं आती हों।

उन्होंने कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा—

  • 15 अप्रैल को दरभंगा में गैंगरेप
  • सहरसा में खेत में गैंगरेप
  • 17 अप्रैल को लखीसराय में दुष्कर्म के बाद हत्या
  • 21 अप्रैल को किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
  • 23 अप्रैल को दो बहनों का अपहरण
  • 25 अप्रैल को चार साल की बच्ची से रेप
  • 29 अप्रैल को ऑर्केस्ट्रा की नाबालिग कलाकार के साथ दुष्कर्म
  • मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म
  • जमुई में दरिंदगी की घटना

तेजस्वी ने कहा कि “यह तो सिर्फ चंद दिनों का आंकड़ा है। बिहार में महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार हो रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”

“लॉ एंड ऑर्डर नहीं, क्रिमिनल डिसऑर्डर”

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं रोज हो रही हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में लॉ एंड ऑर्डर अब क्रिमिनल डिसऑर्डर बन चुका है। अपराधी ही विजय और सम्राट बन गए हैं।”

उन्होंने सरकार में शामिल मंत्रियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कई मंत्री खुद मुकदमों का सामना कर रहे हैं और “आधे से ज्यादा मंत्री परिवारवाद की उपज हैं।”

जीविका दीदियों और महिलाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं से बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन अब उन्हें ठगा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं को 1 लाख 90 हजार रुपये कब दिए जाएंगे और दूसरी किस्त कब जारी होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि जीविका दीदियों के साथ भी धोखा हुआ है और महिला सशक्तिकरण सिर्फ भाषणों तक सीमित है।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की 65 प्रतिशत महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं, लेकिन सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

“रील और फोटोशूट की सरकार”

सरकार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार सिर्फ “रील बनाने और फोटोशूट कराने” में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार को कर्ज में डुबो दिया गया है और सरकार 71 हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लेने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा, “NDA के लोग 2025 से 30 फिर से नीतीश का नारा लगाते थे, लेकिन अब उन्होंने खुद ही नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया।”

एनकाउंटर और बालिका गृह कांड पर भी सवाल

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि “सम्राट चौधरी विशेष जाति देखकर एनकाउंटर करा रहे हैं।”

उन्होंने बालिका गृह कांड का जिक्र करते हुए कहा कि “बालिका गृह कांड के संरक्षकों को मार्गदर्शक बनाया गया है। सरकार बताए कि उसमें शामिल लोगों का एनकाउंटर कब होगा?”

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031