बिहार में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच जदयू विधायक दल की आज अहम बैठक

Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले के बाद बिहार की सियासत को लेकर राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री ने आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल की बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली यह बैठक शाम पांच बजे आयोजित की जाएगी। बैठक के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार की अगली राजनीतिक स्थिति और सत्ता से जुड़े संभावित फैसलों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर आगे की रणनीति भी तय की जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के भीतर भविष्य के नेतृत्व को लेकर भी नेताओं से खुलकर चर्चा कर सकते हैं। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि आगे की राजनीति को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या असमंजस न रहे और संगठन को मजबूत तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

जदयू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। कार्यकर्ता लगातार पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही पटना के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है-“नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार।”

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार को राज्य की राजनीति में सक्रिय रहना चाहिए, क्योंकि उनके नेतृत्व में ही पार्टी और राज्य ने कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पड़ाव पार किए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031