Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में ‘पावर’ के साथ बढ़ी सुरक्षा: दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ सिक्योरिटी, गृह विभाग का बड़ा फैसला

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सुपौल। बिहार सरकार ने राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लिया है। गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

इन नेताओं को मिलेगी सुरक्षा

जारी आदेश के मुताबिक विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्य सुरक्षा समिति की सिफारिश पर निर्णय

गृह विभाग के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र द्वारा 17 अप्रैल को जारी पत्र में बताया गया है कि यह फैसला राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और विशेष शाखा को निर्देश दिया गया है कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप दोनों उपमुख्यमंत्रियों को तय मानकों के अनुसार सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गृह विभाग ने आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा), आसूचना ब्यूरो और संबंधित विभागों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31