Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में एक और पुल धराशायी, भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटा, आधी रात से आवाजाही पूरी तरह बंद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भागलपुर, 04 मई । भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। सोमवार तड़के करीब 12:50 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास सड़क का एक बड़ा स्लैब अचानक टूटकर नदी में गिर गया।

बड़ा हादसा टला

घटना के समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे, लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता से सभी वाहनों को तुरंत पीछे हटाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रशासन अलर्ट, आवाजाही पूरी तरह बंद

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट

एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जा रहा है। अब नवगछिया और सीमांचल जाने वाले यात्रियों को मुंगेर और सुल्तानगंज के रास्ते यात्रा करनी होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

महत्वपूर्ण कड़ी पर असर

विक्रमशिला सेतु उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली एक अहम कड़ी है। इसके बंद होने से आम लोगों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है।

फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930